सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण स्थल जाकर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से हुए रूबरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

जिम्मेदारी के साथ गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें-श्री पगारे

कोरिया
 कोरबा लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे ने आज सेंट जोसेफ स्कूल, बैकुण्ठपुर जाकर प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से रूबरू हुए।
श्री पगारे ने सेंट जोसेफ स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कहा कि बहुत जिम्मेवारी के साथ-साथ गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सबसे महापर्व में कार्य करने का अवसर पर मिलना महत्वपूर्ण है। आप लोग जिस तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं, आशा है कि मतदान दिवस 7 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक शत-प्रतिशत मतदान होंगे।
श्री पगारे ने कहा कि कोरबा लोकसभा संसदीय निर्वाचन के तहत तृतीय चरण के लिए मतदान होने में महज एक सप्ताह शेष हैं। ऐसे में आप सब लोग तेज गर्मी के बावजूद जिस उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उसी तरह 7 मई को अपने शालीन व्यवहार के साथ जिम्मेदारी पूर्वका निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत कार्य सम्पन्न करेंगे। श्री पगारे ने सुविधा केन्द्र जाकर पोस्ट बैलेट के माध्यम से किए जा रहे मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया