

अनिल साहू
सूरजपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार और ज़िला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जनपद भैयाथान की ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी पर्यटन स्थल सारा सोर में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले में प्लास्टिक का उपयोग न करने और सूखे गीले कचरे के सुरक्षित निपटान किये जाने हेतु ग्रामीणों और दुकानदारों के साथ चर्चा की गईं। समस्त कचरे को स्वच्छग्रही को देने एवं स्वच्छता शुल्क देने हेतु सहमति बनी।
मेले के दौरान पर्यटन स्थल को साफ रखने और नदी में प्लास्टिक या अन्य कचरा पर जुर्माने का प्रावधान पंचायत से किया गया है। आईईसी गतिविधि अंतर्गत नारा लेखन कार्य किये गये।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 8,227




