साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रामानुजनगर की कार्यकारिणी का गठन, निलेश साहू बने ब्लॉक मीडिया प्रभारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। रामानुजनगर में साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन समारोहपूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर निलेश कुमार साहू को सर्वसम्मति से ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। निलेश की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, और संगठन के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई है।

निलेश कुमार साहू को उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से साहू संघ की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यकारिणी गठन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने निलेश को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा। क्षेत्रवासियों का मानना है कि निलेश की मीडिया प्रभारी के रूप में भूमिका संगठन की आवाज को और बुलंद करेगी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर