सिलफिली विश्वविद्यालय मे फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई व छात्रों ने पदयात्रा बाद कॉलेज घेराव कर दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 अंबिकापुर ब्यूरो

 

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के खिलाफ सिलफिली में एनएसयूआई एवं छात्रों का हल्ला बोल पदयात्रा निकाल कॉलेज का किया घेराव

 

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरोध में छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया है विद्यार्थियों के हितों से जुड़े इस मुद्दे को लेकर शासकीय महाविद्यालय सिलफिली के छात्र-छात्राओं ने आंदोलन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया आंदोलन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने सिलफिली मुख्य मार्ग पर पदयात्रा निकालकर महाविद्यालय का घेराव किया और बढ़ी हुई फीस को तत्काल कम करने की मांग उठाई प्रदर्शन के बाद संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति के नाम ज्ञापन शासकीय महाविद्यालय सिलफिली के प्राचार्य को सौंपा गया छात्र-छात्राओं का कहना है कि उच्च शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का महत्वपूर्ण अधिकार है और शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें आर्थिक स्थिति किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बने विश्वविद्यालय द्वारा फीस में वृद्धि किए जाने से विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बढ़ी हुई फीस जमा करना कठिन हो सकता है ऐसे में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार कर छात्रहित में तत्काल राहत प्रदान की जाए फीस वृद्धि के विरोध में शासकीय महाविद्यालय सिलफिली के छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया जिला एनएसयूआई सूरजपुर के समर्थन में आयोजित आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सिलफिली मुख्य मार्ग पर पदयात्रा निकालकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया इसके पश्चात महाविद्यालय का घेराव कर विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के साथ अत्याचार कर रही है एक ओर लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और दूसरी ओर छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ाना बहुत ही गलत है जिसका एनएसयूआई विरोध करती है एनएसयूआई ने मांग की कि फीस निर्धारण करते समय विद्यार्थियों की आर्थिक परिस्थितियों ग्रामीण क्षेत्र की शैक्षणिक जरूरतों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखा जाना चाहिए एनएसयूआई एवं छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया कि फीस वृद्धि के निर्णय पर गंभीरता से विचार किया जाए विद्यार्थियों का कहना है कि फीस में होने वाली बढ़ोतरी का सीधा असर उनकी पढ़ाई और परिवारों के बजट पर पड़ सकता है इसलिए विश्वविद्यालय को ऐसा निर्णय लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े और वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपनी शिक्षा जारी रख सकें आंदोलन के दौरान फीस वृद्धि का मुद्दा केवल आर्थिक बोझ तक सीमित नहीं रहा बल्कि उच्च शिक्षा की सुलभता और विद्यार्थियों के भविष्य से भी जुड़ा रहा ग्रामीण अंचलों के अनेक विद्यार्थी सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच अपनी पढ़ाई पूरी करने का प्रयास करते हैं ऐसे में फीस में वृद्धि होने पर उनके परिवारों के सामने अतिरिक्त आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं विद्यार्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस संबंधी निर्णय लेते समय छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे फीस का निर्धारण इस तरह किया जाना चाहिए कि आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर से वंचित न हों छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और फीस वृद्धि को कम करने की अपील की एनएसयूआई का कहना है कि विद्यार्थियों की शिक्षा,उनके अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है यदि फीस वृद्धि के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है तो इस विषय पर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है संगठन ने छात्रहितों की रक्षा के लिए अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता जताई सिलफिली महाविद्यालय में हुए इस आंदोलन के बाद अब छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय प्रशासन से सकारात्मक पहल की उम्मीद है विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फीस वृद्धि को तत्काल कम करने की मांग रखी है उनका कहना है कि विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की समस्याओं को समझते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ताकि उनकी पढ़ाई पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव न पड़े इस दौरान एनएसयूआई कोषाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह,जिला महासचिव शिवम साहू,लटोरी ब्लॉक अध्यक्ष यश दास,पीयूष कुशवाहा,सौरभ चौधरी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan