

भरत लाल गुप्ता
गौधाम समिति की सामूहिक बैठक में पशुओं की समस्याओं पर मंथन; समिति गठन एवं पंजीयन का भी लिया गया निर्णय
सोनतरई/उदयपुर। ग्राम सोनतरई स्थित गोधाम परिसर में 8 अक्टूबर 2026 को गौधाम समिति की महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित पशुपालकों एवं समिति सदस्यों ने गोधाम में चारा, पानी, शेड और पशु चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शासन-प्रशासन से मांग की।
बैठक का शुभारंभ गौ माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौधाम समिति के अध्यक्ष गोलन सिंह ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी भरत लाल गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में गोधाम के विकास और गौ-सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

चारा-पानी और चिकित्सा सुविधा की कमी पर जताई चिंता
बैठक में पशुपालकों ने बताया कि गोधाम में पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी, शेड तथा पशु चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण पशुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों के संबंध में जल्द ही जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समिति गठन और पंजीयन की प्रक्रिया होगी तेज
बैठक में गौधाम समिति को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने के लिए उसके विधिवत गठन और पंजीयन का मुद्दा भी उठाया गया। जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि समिति का गठन कर शीघ्र पंजीयन कराया जाएगा, जिससे गोधाम को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पहल की जा सके। उन्होंने गौ-संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में आवश्यक सहयोग का प्रयास करने की बात कही।
वहीं, मीडिया प्रभारी भरत लाल गुप्ता ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा गौ-सेवा के कार्यों को सामूहिक सहभागिता से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में गौधाम समिति के अध्यक्ष गोलन सिंह सहित मंगला लाल, पूरन लाल, रमेश सिंह, सुदेश सिंह, मंगारू प्रधान, विजय नाथ, गौतम, बुद्ध लाल, तेमन लाल, करस पाल, दयाराम, संजय वर्मा, भूरेलाल, महेश्वर, हेमन राम, पवन राम, परमा, जेतसाय पैकरा, टिकेश्वर, रामलाल सहित अन्य ग्रामवासी एवं पशुपालक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने गोधाम के विकास, पशुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गौ-सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।






