सीए स्वयं गोयल लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के ऑडिटर एवं लेखा परीक्षक नियुक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। श्री बाबूलाल अग्रवाल जी संरक्षक लोकन्यास कुदरगढ़ एवं चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सूरजपुर व श्री भुवन भास्कर प्रताप सिंह जी उपाध्यक्ष एवं मेला अध्यक्ष के प्रस्ताव एवं माननीय श्री रामसेवक पैकरा जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विकास निगम, अध्यक्ष लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ एवं पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के अनुमोदन पश्चात मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ में श्री निलेश सोनी जी पदेन सचिव एवं जनपद सीईओ ओड़गी लोक न्यास कुदरगढ़ द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर सूरजपुर जिला के होनहार युवा सीए श्री स्वयं गोयल जी को ऑडिटर एवं लेखा परीक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ ने सीए श्री गोयल को रोपवे निर्माण हेतु निविदा एवं मूल्यांकन समिति सहित समय-समय पर सौंप जाने वाले अन्य अतिरिक्त कार्यों हेतु बनाई गई 6 सदस्यीय एक विशेष कार्य समिति में भी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर सीए श्री गोयल ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयो एवं समस्त आजीवन सदस्यों का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *