
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरता मे धर्म परिवर्तन की खबर पर हिन्दू संग़ठन के नेताओं ने पहुँचकर धर्माणतरण का विरोध करते हुए,
धर्म परिवर्तन करने वाला औऱ कराने वाले के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया है,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुरता के उपकाघुटरा पारा मे पनिका समाज की एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई थी,
जिसका आज दसगात्र कार्यकर्म चल रहा था
, मृतक का पुत्र कन्हैया लाल द्वारा भी अपनी मृत मां का दसगात्र कार्यकर्म ईसाई समाज के तत्वधान मे कर रहा था,
जिसकी अनुवाई मे सूरजपुर विश्रामपुर श्रीनगर एवं बैकुंठपुर से भी दो दर्जन ईसाई समाज के धर्म गुरु भी पहुँचकर दसगात्र कार्यकर्म करा रहे थे
, जिसकी सुचना गांव के लोगों को मिलते ही बात हवा की तरह फ़ैल गई औऱ देखते ही देखते घंटे भर मे सैकड़ो हिंदूवादी संघठन के लोग एकत्र हो गए, औऱ वहां पर विवाद की स्तिथि निर्मित हो गई थी, मामले की सुचना थाना प्रभारी को दिया गया,जिस पर तत्काल उन्होंने मौके पर पहुँचकर वस्तु स्तिथि पर काबू किया,
, पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो पाया,
बताया जाता है की ईसाई समाज के धर्म गुरुओ द्वारा हिन्दू समाज के व्यक्ति को एक लाख रूपये पैसा देने का प्रलोभन देकर ईसाई समाज मे धर्माणतरण कराकर प्रवेश कराकर उनके रीति रिवाज से दशगात्र कार्यकर्म कराया जा रहा था,
जबकि उसकी सगी बहन भी बहन जो हिन्दू समाज के रीति नीति के तहत अपनी मृत मां की दसगात्र कार्यकर्म करा रही थी,
चुकी पुलिस मामले गंभीरता से लेते हुए धर्माणतरण कराने वाले सभी लोगों को एवं धर्म परिवर्तन करने वाला कन्हैया लाल नाम के व्यक्ति को थाने लाकर के पूछताछ कर रही है
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की थाने मे रिपोर्ट दर्ज किया गया है या नहीं,
लेकिन यह तय है की हिन्दू समाज के लोगों को क्रिस्चन समाज मे प्रवेश कराने के लिए दर्जनों लोग पहुँचे थे,
जानकारी पर हिन्दू संग़ठन के लोगों ने आज धर्माणतरण होने से बचा लिया है
, यह एक अच्छा पहल है
, जिससे एक हिन्दू समाज का धर्माणतरण को रोकने की पहल हुई,वहीं हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने परिषर मे जमकर हल्ला बोला औऱ जय श्रीं राम के नारे भी लगाए गए,
हिन्दू संघठन के लोगों ने धर्माणतरण कराने वाले सभी धर्म गुरुओ औऱ सहयोगियों पर अपराध कायम करने की ज़िद पर देर रात तक थाना मे हँगामा करते रहे,
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, सुमंत साहू, सुनील साहू, प्रताप साहू, मोहन अग्रवाल, राज लाल राजवाड़े, अनूप दुबे, धर्म सिंह सरुता,
थाना प्रभारी राजेंद्र साहू, मनोज पोरते सहित पुलिस का दल बल सक्रिय भूमिका मे रही l????







