सूरजपुर कलेक्टर का जाते-जाते नया कारनामा…निकाल गए स्थानांतरण आदेश और दे गए कइयों को मनचाही पदस्थापना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिस तारीख को हुई विदाई उसी तारीख को आदेश भी निकल गए।

 

 

स्थानांतरण पश्चात कर गए शायद अपनी बेहतर विदाई का जुगाड,आदेश देखकर यही कहा जा सकता है।

 

 

 

सूरजपुर ब्रेकिंग 

छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार ने हाल ही में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए एक साथ 88 प्रशासनिक अधिकारियों का या तो तबादला कर दिया या उनके प्रभार में बदलाव कर दिया

वहीं इसी जर्क आदेश में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए जिसमे सूरजपुर जिले के कलेक्टर को भी जिले से हटाया गया वहीं सूरजपुर जिले में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई।

 

सूरजपुर कलेक्टर का जैसे ही तबादला हुआ उन्होंने जिले में भी तबादला सूची तैयार कर ली जो तबादला सूची से ज्यादा पुरुष्कार सूची नजर आई

जिसे देखकर अब यह माना जा रहा है की कलेक्टर सूरजपुर ने जाते जाते अपने बेहतर विदाई का इंतजाम कर लिया जो कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जो उन्होंने जाते जाते दिया के कारण संभव हुई होगी ऐसा कहा जा रहा है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan