सूरजपुर के प्रतापपुर मे डायल 112 पुलिस टीम पर हमला करने वाले 8हिरासत मे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डॉयल 112 के आरक्षक व चालक पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


डायल 112 की टीम पहली बार 2 घायलों को अस्पताल पहुंचा पुनः 2 घायलों को लेने पहुंची थी इसी दौरान आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम।*

ट्रक आगजनी मामले में भी 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।

 

*सूरजपुर।* डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2026 को डॉयल 112 में तैनात था इसी दौरान रात्रि 11 बजे रायपुर पीएफटी कॉल सेंटर से पाईंट आया कि ग्राम खजुरी सेमरसोत मेन रोड़ में एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 4 व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े है तब यह 112 आपात कालीन वाहन को लेकर मौके पर पहुंचे जहां 4 व्यक्ति रोड़ किनारे खड़े ट्रक में स्वयं के मोटर सायकल चलाकर ट्रक के पीछे में एक्सीडेंट हुए थे जिनमें 2 लोगों को डायल 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल प्रतापपुर पहुंचाकर पुनः घटना स्थल ग्राम खजुरी रामपुर मेन रोड़ में दोनों घायलों को लेने पहुंचे उसी दौरान 8 लोगों के द्वारा एक राय होकर वाहन को रोककर घेर लिए और हल्ला कर जल्दी क्यों नहीं आए बोले तब उन्हें 2 लोगों को पहले अस्पताल पहुंचा चुका हॅू दूसरी बार लेने आया हॅू बताने पर मुझे और चालक को शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर एक राय होकर मारपीट किए। डॉयल 112 के आरक्षक निशांत टोप्पो की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 180/26 धारा 296, 115(2), 221, 132, 121(1), 191(2), 190 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने एमरजेंसी सेवा में तैनात आरक्षक व चालक पर हमला कर मारपीट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी (1) मुकेश पैंकरा पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष (2) प्रकाश पैंकरा उर्फ जीरा पिता महेन्द्र उम्र 19 वर्ष (3) करमसाय पैंकरा पिता गणेश उम्र 21 वर्ष (4) नरेश पैंकरा पिता धरमकुमार उम्र 27 वर्ष (5) शिवसागर पैंकरा पिता प्रेमसाय उम्र 30 वर्ष (6) अभय पैंकरा पिता संतोष उम्र 20 वर्ष (7) पारसनाथ पैंकरा पिता प्रेमसाय उम 32 वर्ष (8) रामकेवल पैंकरा पिता रामबली उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम बैकोना थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया। कार्यपालिक दण्डाअधिकारी प्रतापपुर के समक्ष प्रार्थी के द्वारा आरोपियों की पहचान उपरान्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 वहीं ट्रक में आगजनी करने के मामले में थाना प्रतापपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 324(5) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी मुकश्ेा उर्फ सीजय पैंकरा पिता मोहरलाल पैंकरा उम्र 23 वर्ष व दिपेश पैंकरा पिता देवधारी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर नरेन्द्र सिंह, पीएसआई सम्पत कुमार व विकास गजेन्द्र, एएसआई विरेन्द्र यादव, राजेश यादव, बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र भगत, रविशंकर चौबे, अलबिनुस तिर्की, विनोद परीड़ा, आरक्षक भीमेश आर्मो, राजकुमार पासवान, राजेश तिवारी, प्रकाश साहू, अपील चौधरी व निरंजन एक्का सक्रिय रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan