

अनिल साहू
सूरजपुर/ बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, पूर्व सहायक संचालक रवि सिंहदेव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल द्वारा विद्यालय पहुंचकर विद्यालयीन गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में संस्था की प्रधानमंत्री पायल राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री घरभरन राजवाड़े, सांस्कृतिक मंत्री कोमल सिंह, खेल मंत्री कैलाश राजवाड़े, अनुशासन मंत्री कुश देवांगन, शिक्षा मंत्री खुशी सिंह तथा वर्षा राजवाड़े अध्यक्ष ईको एवं यूथ क्लब द्वारा किया गया।

बताते चलें कि जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील द्वारा संस्थाओं का सघन जांच करने, शिक्षकों सहित बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने, शुरुआती दिनों से ही गुणवत्तापूर्ण गरम पर्याप्त मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने, समस्त बच्चों को गणवेश तथा पुस्तक उपलब्ध कराने की बात समीक्षा बैठक में कही गई है। आपने संस्था की बस्ता विहीन शिक्षण पद्धति, दर्ज बच्चों की तुलना में उपस्थिति की जानकारी, संस्था की आंतरिक एवं बाह्य स्वच्छता, किचन गार्डन की तैयारी, पाठ्य पुस्तक स्कैनिंग व वितरण, गणवेश वितरण जांची। संस्था में शिक्षकों सहित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, अध्यनरत समस्त बच्चों को पुस्तक स्कैनिंग कर वितरण करने सहित सभी बच्चों को गणवेश वितरण किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे अन्य विद्यालयों हेतु अनुकरणीय बताया।

आपने बच्चों को प्रतिदिन विद्या अध्ययन हेतु विद्यालय आने, शिक्षकों द्वारा पढ़ाई गई विषय वस्तु को शाम के समय घर पर पढ़ने, शिक्षकों के बताए मार्ग पर ईमानदारी पूर्वक चलने एवं भविष्य में अच्छा इंसान बनने प्रेरित किया। अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, माता-पिता का सम्मान करने, बड़ों का कहना मानते हुए अच्छा इंसान बनने कहा गया। इस दौरान संकुल समन्वयक विजेंद्रलाल जायसवाल, संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी, रिजवान अंसारी, श्रीमती पूनम गुप्ता सहित मध्याह्न भोजन सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े तथा नान दईया उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




