सूरजपुर जिला साहू संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने : रामलल्लु साहू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अनिल साहू

समाज के लोगों में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल

सूरजपुर। जिला साहू संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्यक्रम गुरुवार को मंगल भवन, सूरजपुर में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से आयोजित की गई।

निर्वाचन के दौरान जिला साहू संघ सूरजपुर के पर्यवेक्षक रामजतन साहू एवं  मनमोहन साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समन्वय समिति के सदस्य रामकृपाल साहू, रामविलास साहू, जोखनलाल साहू, मार्तंड साहू, राजपाल साहू, बनवारी लाल गुप्ता, सौरभ साहू, बिरजाराम साहू, ओम प्रकाश साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।

सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन में प्रेमनगर विधानसभा निवासी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक रामलल्लू साहू को सूरजपुर जिला साहू संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं श्रीमती देव मुनिया साहू को जिला उपाध्यक्ष, रामकृपाल साहू (रामू), ग्राम छापर को संगठन सचिव, राम प्राण साहू को संगठन सचिव तथा श्रीमती राजकुमारी साहू को संगठन सहसचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा होते ही साहू समाज के लोगों में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे। समाज को संगठित कर नई दिशा देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर