सूरजपुर पुलिस ने विभिन्न अपराध के नौ वारेंटियों को पकड़ न्यालय मे पेश किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर पुलिस के द्वारा 9 स्थाई वारंट किया गया तामील, लूट, मारपीट, एक्सीडेंट आदि प्रकरणों के है ये आरोपी।

 

सूरजपुर ब्रेकिंग 

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग  के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू  ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जिले के पुलिस अधिकारियों को दिये थे।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा बीते दिन जिले सहित दिगर जिलों से 09 स्थाई वारंटियों को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए

अभियान में थाना सूरजपुर के द्वारा 3 स्थाई वारंट, थाना ओड़गी 2, थाना जयनगर 2, थाना भटगांव 1 व थाना प्रतापपुर के द्वारा 1 कुल 9 स्थाई वारंट तामील किया है।

लूट, मारपीट, एक्सीडेंट सहित विभिन्न मामलों में वर्षो से फरार इन स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया है।

पुलिस ने पकड़े गए सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan