सूरजपुर ब्रेकिंग: दर्दनाक हादसे ने छीन ली नन्ही रिद्धिमा, परिवार में पसरा मातम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, फिर मकान में जा घुसा ट्रैक्टर; मासूम की मौके पर मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

सूरजपुर/बिश्रामपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नवापारा सूरजपुर निवासी कु. रिद्धिमा जैन (चौरड़िया) की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा अपने पिता पंकज जैन के साथ बाइक पर सवार होकर सूरजपुर से बिश्रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में नन्ही रिद्धिमा की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार की लाडली थी रिद्धिमा

रिद्धिमा के असामयिक निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में नन्ही बच्ची की मौजूदगी से खुशियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना ने क्षेत्रवासियों को भी झकझोर कर रख दिया है।

पारिवारिक जानकारी के अनुसार, कु. रिद्धिमा जैन श्री पंकज जैन की पुत्री, स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार चौरड़िया की पौत्री तथा स्वर्गीय माणिक चंद चौरड़िया की प्रपौत्री थीं।

यह हादसा एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन चलाने से होने वाले गंभीर खतरों की याद दिलाता है। एक छोटी-सी बच्ची की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है।

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई