सूरजपुर ब्रेकिंग: होटल के कमरे में जिंदगी का अंत! फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय गोलू, मौत के कारणों पर सस्पेंस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अनिल साहू

चंद्रपुर के आदित्य होटल में सुबह करीब 5 बजे सामने आई घटना, पुलिस के पहुंचने से पहले ही नीचे उतारा जा चुका था शव; मौत की वजह अब भी रहस्य

सूरजपुर। जिले में नगर सीमा से लगे ग्राम चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब होटल में काम करने वाले करीब 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू, पिता छत्तर के रूप में बताई जा रही है।

सुबह 5 बजे सामने आई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे युवक को होटल के कमरे में फंदे पर लटका देखा गया। इसके बाद होटल संचालक और कर्मचारियों ने शव को नीचे उतार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक शव नीचे उतारा जा चुका था। घटना की खबर मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के पीछे की वजह को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई