
CG आजतक न्यूज
ब्यूरो अंबिकापुर
वृद्धजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वादः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
वृद्धजनों के दुखदर्द को समझे और उन्हें उनकी सेवा का भरोसा दिलाएः मुख्यमंत्री
वृद्धजनों की भावनाओं को समझते हुए उनकी सेवा में तत्पर है छत्तीसगढ़ सरकार
मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की सौगात
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानो का किया गया सम्मान

सूरजपुर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में वृहद सियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने जिले के वृद्धजनों का शॉल,श्रीफ़ल से अभिनंदन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वृद्धजनों के सम्मान का दिन है।
उन्होंने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों को प्रणाम करता हूँ और आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करें,उनके दुःख दर्द को समझे और उन्हें अपने सेवाभाव से भरोसा दिलाए कि आप उनके साथ है।
माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा से आपको पुण्य और आशीर्वाद मिलेगा,खुशी मिलेगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने मुकाम तक पहुँच पाएंगे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है और योजनाओं का लाभ गरीब,मजदूरों, किसानों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख से अधिक सियानो को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके खाते में पेंशन की राशि दी जा रही है।
वृद्धजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही उनके उपचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की है।
इसी कड़ी में हमने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर बुजुर्गों की इच्छा होती है कि वह अपने जीवनकाल में एक बार तीर्थ यात्रा जाएं, उनकी भावनाओं और आस्था को ध्यान रखकर हमारी सरकार ने अयोध्या में रामलला के दर्शन की व्यवस्था की है।
रेल,बस के माध्यम से अयोध्या जाने और आने के अलावा भोजन,ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई





