
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा
आशिक खान
सूरजपुर जिले मे संचालित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मे पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के दुर्व्यव्हार से बेरोजगार बिना पंजीयन के वापस लौट रहे जबकि रोजगार कार्यलय मे प्रतापपुर, ओड़गी, भैयाथान, प्रेमनगर रामानुजनगर सहित सूरजपुर विकास खंड के बेरोजगार युवक युतिया भारी संख्या मे रोजगार कार्यालय पहुंचकर विभिन्न प्रकार के निविदा सहित बेरोजगारी भत्ता के लिए पहुँचे थे लेकिन यहां पर तीन बजे का हवाला देते हुए सैकड़ो युवक युतियों कों पंजीयन करने से इंकार करते हुए वापस जाने का फरमान जारी कर दिया जिससे गरीब असहाय परिवार कों अब इसी कार्य के लिए रोजगार कार्यालय दुबारा आना पड़ेगा अन्यथा रोजगार भत्ता से वँचित होना पड़ेगा,
युवक युतियों ने नाम नहीं बताने कि शर्त पर आरोप लगा बताया कि यहां पर अपने परिचित लोगों का ही फॉर्म जमा किया जा रहा है जबकि दूर दराज से आने वाले युवकों कों पंजीयन नहीं करने ख कर वापस भेज दिया जिससे ग्रामीण क्षेत्र से पहुँचे आदिवासी गरीब युवक मायूस होकर वापस चले गए l
विदित हों कि इस तरह कि कार्य शैली के विरुद्ध बेरोजगार युवकों ने जिला प्रसासन से यथा शीग्र जांच कर कार्यवाही करने कि मांग किया है l जिससे बेरोजगारो कों उचित लाभ प्राप्त हों सके l






