सूरजपुर सर्किट हाउस मे किसान कल्याण संघ की महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

सूरजपुर जिले में संपन्न हुई सरगुजा संभागीय किसान कल्याण संगठन की बैठक

                     अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त किसान कल्याण संगठन सरगुजा संभागीय बैठक सूरजपुर जिला मुख्यालय सर्किट हाउस में जिले व संभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुईl

             बैठक का उद्देश्य संभागीय स्तर के पदाधिकारियों का परिचय कार्यों की समीक्षा तथा शपथ सम्मान व कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किए जाने को लेकर की गई l

      बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का व्यक्तिगत परिचय उपरांत संघ के उद्देश्यों के संदर्भ में प्रदेश सलाहकार  भरत लाल गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई lतदोपरांत सूरजपुर जिला अध्यक्ष रामनिवास साहू द्वारा किसानों के हित में राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संबंधित पात्र किसानों को दिलाए जाने हेतु एवं संबंधित जिलों में सक्रिय कार्यकारिणी गठित कर संगठन की विभिन्न उद्देश्यों को सार्थक दिशा प्रदान किए जाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाए जाने को कहा गया

धरती के भगवान कहे जाने वाला( किसान, जीवन भर  परेशान रहता है उसे जीवन में कभी तो मिले सम्मान इस कड़ी में ,सरगुजा संभाग के सभी जिलों में किसान सम्मान समारोह आयोजित किए जाने पर निर्णय किया गया!

कार्यक्रम की अगली कड़ी में सूरजपुर जिला अध्यक्ष  रामनिवास साहू द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया कि प्रदेश की सरकार धान का मूल्य ₹35 प्रति किलो किसानों को भुगतान करें क्योंकि प्रदेश के प्राया जिलों में प्रति एकड़ औसतन 15 क्विंटल से अधिक धान का उत्पादन नहीं होता है

, इसलिए धान की खरीदी मात्रा बढ़ाए जाने के बजाय धान का मूल्य प्रति किलो ₹35 की दर से खरीदी की जाए ? ताकि किसानों में आर्थिक संपन्नता आ सके

जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से शासन को प्रस्ताव भेजे जाने का प्रस्ताव पारित किया  नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष  जय प्रकाश साहू ने कहा कि संगठन की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु ग्राम अथवा सुदूरवर्ती वनांचल क्षेत्रों में संघ के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत से संपर्क स्थापित कर किसानों के बीच बैठकर संघ के देशों के संबंध में वार्तालाप एवं उनकी समस्याओं से बातचीत करते हुए संगठन के उद्देश्यों को साकार करते हुए

किसान हित में कार्य किए जाने को कहा  उन्होंने आगे कहा कि ,सरगुजा संभाग मैं संगठन की गतिविधियां तेज किया जाएगा जिससे संभाग के समस्त ब्लॉक अथवा ग्राम स्तर पर संगठन का लाभ आम किसान को मिल सके  प्रदेश संगठन मंत्री सुमन साहू ने कहा कि लोकतंत्र में संगठन का विशेष महत्व है लकड़ी का बुझा -भवर के झुंड का हवाला देते हुए किसानों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी व रक्षा के लिए अपने-अपने ब्लॉक अथवा जिले स्तर के किसान कल्याण संगठन में शामिल होने को कहा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीमा तिग्गा गाने संगीत की समां बांधते हुए अपनी सुरीली आवाज में प्रेरणा गीत प्रस्तुत करते हुए संगठन में निरंतरता एकजुटता को बनाए रखने व छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए उद्देश्य मूलक क्रियाकलापों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्रीमती आशा तिर्की ने अपने अभिव्यक्ति में किसानों को एकजुट होकर एक दूसरे की सम्मान करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार करने को कहा

श्रीमती देव कुमारी जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने किसान बहनों को अपने दैनिक क्रियाकलापों से ऊपर उठकर कृषि कार्यों में संगठन के द्वारा अपनी आर्थिक विकास किए जाने पर जोर देते हुए

अधिकांश ग्रामीण महिलाओं को संघ से मिलजुल कर आगे बढ़ने की बात कही !अंबिकापुर महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव सविता बेग ने कहा कि हमें अपने पिछड़ेपन के लिए सामूहिक रुप से बैठक कर उन कारणों को ढूंढना होगा जिसे आज किसान वर्ग हर मामले में पीछे हैं

उन कारणों को दूर करने के लिए हम सभी को सामने आने की जरूरत है 

कार्यक्रम के अंत में सभा के पदाधिकारियों में श्री जीत राम राजवाड़े उपाध्यक्ष सूरजपुर मनोनीत किया गया संरक्षक में धर्मपाल राजवाड़े नियुक्त किया गया

आशा तिर्की संभागीय अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया ! बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में सविता बैग देव कुमारी श्रीमती अनीमा तिग्गा शिवचरण पैकरा प्रभु नारायण पैकरा रामेश्वर सिंह रूद्र प्रताप राजवाड़े रामकृष्ण साहू निकोलस बड़ा संतोष साहू राकेश जयसवाल बहाल राम रामनिवास साहू जीतराम राजवाड़े धर्मपाल राजवाड़े जयप्रकाश साहू भरत लाल गुप्ता तिर्की सुमंत साहू इत्यादि उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई