
स्कायरिच एजूकेशन हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित
उदयपुर सरगुजा
स्कायरिच एजूकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा समारोह के मुख्य अतिथि माननीय ओम प्रकाश यादव थाना प्रभारी उदयपुर
,डॉक्टर आलम जी एकता हॉस्पिटल उदयपुर के अध्यक्षता,मे आयोजित हुई
प्राचार्य
राम प्रसाद गुप्ता एवं मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षक रंजीता तिग्गा , विद्यानंद सिंह एवं श्रीमतीअरुनी वर्मा के द्वारा तिलक लगाकर श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने शांति पाठ मंत्र, कल्याण मंत्र, सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए जिसे सुनकर अतिथि सहित अभिभावक गण मन मुग्ध हो गए सभी ने उन बच्चों का भूरी भूरी प्रशंसा किया l
संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता जीने वार्षिक परीक्षा फल घोषणा के साथ अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम के परिपेक्ष पर प्रकाश विस्तार पूर्वक डालें
मंचस्थ अतिथियों ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए छात्र , अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान प्राप्त, वर्ष भर वर्ष भर किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सर्वाधिक क्लास में उपस्थित छात्रों को अपने कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किये
उक्त अवसर पर उपस्थित छात्रो अभिभावक गणों नगर के गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए नगर के टीआई ओम प्रकाश यादव जी ने कहा शिक्षा के साथ- संस्कार की शिक्षा वर्तमान परिवेश में अति आवश्यक है संस्कार हमें माता पिता गुरु जन तथा समाज जनों का सम्मान करना तो सिखाती ही है श्रेष्ठ व्यक्तित्व जीवन मूल्यों को स्थापित करने में तथा श्रेष्ठ नागरिक बनने में भी सहायक सिद्ध होती हैं
जो इन छोटे-छोटे बच्चों में मुझे दिखाई दिया संस्कृत में इतने सुस्पष्ट मंत्रों का उच्चारण करना सहज नहीं होता किंतु इन बच्चों ने वह कमाल कर दिखाया है
उन्होंने आगे कहा पढ़ाई के साथ साथ बालक का सर्वांगीण विकास जैसे मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक बौद्धिक विकास भी आवश्यक है
बच्चों में जो पुरस्कृत नहीं हुए हैं अधिक मेहनत कर आगे वर्षों में स्थान प्राप्त करेंगे
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर आलम जी ने छात्रों को सतत अध्ययन के साथ फिजिकल स्टडी पर भी ध्यान देने हेतु प्रेरित किए वर्तमान समय-समय पर स्वच्छता को अंगीकृत करते हुए समाज को भी इस दिशा में कार्य करने के लिए छात्रों को आगे आना चाहिए समझाया
श्याम दीवाने सदस्य मनीष कुमार अग्रवाल ने उक्त अवसर पर सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए और अधिक मेहनत करने की सलाह दी ताकि सफलता प्राप्त कर सकें उन्होंने बताया कि केवल परीक्षा के समय ही नहीं अपितु जुलाई माह से ही अध्ययन में प्रयास करना चाहिए
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्यामाचरण गुप्ता बार्षिक परीक्षाफल घोषणा के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका सहकर्मी तथा छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा निरंतर सफलता के लिए नित नए प्रयोग करने हेतु पप्रयास करते रहने रहना चाहिए
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्रों का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन आंचल सिंह और विद्यालय के शाला नायक छात्र अभिषेक गुप्ता ने किया कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र ओम शांति शांति के साथ हुआ इस अवसर पर काफी संख्या मे जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी पालकगण तथा बच्चे उपस्थित थे l



