अज्ञात कारणों से घर में लगा आग पांच मवेशियों की हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । जिले के ग्राम पंचायत सोनपुर निवासी दिलकेश्वर साहू के घर में आग लगने से पांच मवेशियो की मौत हो गई है एवं घर में रखें लगभग 100 बोरी धान भी जलकर राख हो गया है साथ में आंगन में भी रखें पुवाल सहित धान भी जल गया वही बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा आधी रात को घटना को अंजाम दिया गया है वही जब तक मकान मालिक को आग लगने की जानकारी मिलती तब तक पांच मवसियो सहित धान जलकर राख हो गया था आपको बता दें कि आग कैसे लगी यह जांच का विषय है।

बता दें कि इन दिनों जिले भर में धान कटाई और उसके मिसाई का काम जोरों से चल रहा है। हर किसान अपने खेतों मे धान की फसल की कटाई, मिसाई करने में व्यस्त है। ऐसे में किसी भी किसान की मेहनत की कमाई का खाक में मिल जाना चिंता का विषय है। आपको बता दे कि घटना की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी ग्राम सोनपुर पहुंच कर पीड़ित किसान परिवार को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। विधायक भूलन सिंह मरावी की तत्परता और सक्रियता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आगजनी की घटना की खबर मिलते ही तत्काल विभागीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाकर मामले की गंभीरता से जाँच करने व तत्काल उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई