स्वामी आत्मानंद विद्यालय सोहगा में प्रवेश हेतु 5 मई तक आवेदन आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा

आशिक  खान 

 

 

स्वामी आत्मानंद विद्यालय सोहगा में प्रवेश हेतु 5 मई तक आवेदन आमंत्रित

अंबिकापुर

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोहगा में सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश सोमवार प्रारंभ हो गई है।

प्रवेश हेतु 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम दिन 10 अप्रैल को 68 लोगों ने फार्म प्राप्त किया।

ज्ञातव्य है कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन सत्र 2022-23 से किया जा रहा है।

कक्षा 1 से 12वीं तक प्रवेश हेतु ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

ऑफलाइन फार्म प्राप्त करने तथा जमा करने का समय प्रातः 7ः30 से 11ः30 तक निर्धारित है, ऑनलाइन फार्म जमा करने की स्थिति में हार्ड कापी विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, कक्षा 11वीं प्रवेश हेतु केवल बायोलॉजी तथा गणित संकाय के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोहगा में प्रवेश हेतु, (प्रवेश कार्यालय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में आवेदन जमा किया जाएगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan