स्व विशुनदेवी स्मृति क्रिकेट फाइनल मुकाबला में विजेता बना महगई प्रेमनगर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

खेल से निखरता है खिलाड़ी का व्यक्तित्व- खेल साय सिंह

 

ग्राम मंहगई में स्व. विसुन देवी जायसवाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट का प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

 

महंगई श्री राम इलेवन टीम को विजेता का खिताब 

 

सोनतराई टीम बनी उप विजेता

महंगई/प्रेम नगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजपुर जिले के प्रेमनगर जनपद के  आदर्श पंचायत महंगई में

स्वर्गीय विशुन देवी जायसवाल जी के स्मृति में संभाग स्तरीय क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विधायक प्रेम नगर खेल साय सिंह के मुख्य अतिथि में आयोजन आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल सहाय सिंह ने कहा कि खेल का जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है

व्यक्ति को खेल में हमेशा भाग लेते रहना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है

व्यक्तित्व में निखार आता है व्यक्तित्व का विकास होता है, विशिष्ट अतिथि कृषि मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने अंदर के प्रतिभा को हमेशा प्रदर्शित करते रहना चाहिए 

और उसका सबसे अच्छा माध्यम है

खेल कोई भी खेल हो उससे शरीर में फुर्ती बने रहता है।आयोजित क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैच महंगई श्री राम 11 टीम व सोनतराई के बीच खेला जिसमे महंगई के श्री राम 11 टीम ने सोनतराई टीम को हराकर विजेता का खिताब हासिल कर लिया है l

आयोजित क्रिकेट का प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग सोनतराई टीम ने किया जिसमें 12 ओवर में कुल 140 रन हासिल किया

सोनतराई टीम के बेहतरीन एक ही बल्लेबाज काजू ने 121 रन 16 छक्के लगाकर महंगई ग्राउंड में एकइतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बनाया

जिससे मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसकी हर जुबान पर काजू जिंदाबाद के नारे भी लगे l

वहीं महंगई श्री राम 11 टीम ने अपने प्रदर्शन में

टीम के विक्रम प्रजापति द्वारा 18 गेंद में 68 रन 9 छक्के लगाकर 8.5 ओवर में 141 रन हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया।

विक्रम प्रजापति को गेम चेंजर अवार्ड से सम्मानित किया गया वहीं टीम के योगेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच विश्वास जायसवाल को हाईएस्ट विकेट टेकिंग हुआ मुकेश दर्शन को वेस्ट फील्डर, ओम प्रकाश रवि, व जितेंद्र रवि को बेस्ट अंपायर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता टीम श्री राम 11 महंगई को 25000 नगद व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया वहीं उपविजेता टीम को 13000 नगद हुआ शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया

।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन जायसवाल प्रतिनिधि उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन, अश्वनी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर, अजय श्याम जिला पंचायत सदस्य प्रेमनगर, दीपक कर उपाध्यक्ष विधानसभा प्रेम नगर, जितेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस, दलजीत सिंह, तुलसी यादव जनपद उपाध्यक्ष प्रेम नगर, परमानंद जायसवाल, सरपंच श्रीमती कमला सिंह, श्रीमती राम कुमारी टेकाम, उप सरपंच संतोष जायसवाल, प्रभारी प्राचार्य नवल किशोर, शिक्षक ब्रह्मानंद जायसवाल, अनमोल दास, सुखनाथ सिंह, शैलेश जयसवाल ,पत्रकार राजेश गुप्ता, प्रमाण राजवाड़े, जगन्नाथ सिंह, सतीश पांडे, मोतीराम, राजाराम रवि, प्रथम जायसवाल, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। 

स्वर्गीय विसुन देवी जायसवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन में मुख्य रूप से अखिलेश जायसवाल, विश्वास जायसवाल,उपेंद्र जायसवाल, अमन जायसवाल,दीपक निषाद,जितेंद्र रवि,अजय सिंह, जोगेंद्र सिंह, मनोज रवि, देवेंद्र सिंह,अमित राजवाड़े, विक्रम,सूरज देवांगन,ओमप्रकाश रवि,शंकर पैकरा,सूरज जायसवाल,अनिल तिवारी,आदि सामिल है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan