‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ अभियान का हुआ शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*-स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले को श्रीफल तथा साल देकर किया गया सम्मानित*

सूरजपुर । राज्य कार्यालय मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देशानुसार 22 दिवसीय ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन सह विभागीय मंत्री पंचायत एवं ग्रा.वि.वि. श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू एवं जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सी.ई.ओ., डी.डी. पंचायत, विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, स्वच्छता दीदी एवं व्यक्तिगत शौचालय के लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थें। माननीय उपमुख्यमंत्री छ0ग0 शासन सह विभागीय मंत्री पंचायत एवं ग्रा.वि.वि के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों से स्वच्छता संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी एवं श्रीफल तथा साल देकर सम्मानित किया गया साथ ही व्यक्तिगत शौचालय हेतु चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई