

अनिल साहू
सूरजपुर/ ओड़गी*- रविवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोड़िया धाम से अटल चौक ओड़गी तक तिरंगा यात्रा निकाली।हर घर तिरंगा यात्रा भाजपा ओड़गी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ,कार्यक्रम सहप्रभारी अशोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व बलराम सोनी के नेतृत्व में आयोजित की गई।कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय और भारत वीरों की जय के नारे लगाए।

सभी ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने नागरिकों से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील गई।इस मौके पर ओड़गी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुर्जर, शिवकुमार राजवाड़े, उमेश्वर गुर्जर, महामंत्री आशीष प्रताप सिंह,संधारी यादव, संतोष सिंह,गौरी सिंह, प्रियंशु यादव, सुधीर चौबे, विभीषण यादव,नीरज गुर्जर, अरूण सिंह, जगदेव यादव,दुर्गा गुप्ता, सोहन कुर्रे, नागेन्द्र मिश्रा, बिजेंद्र देवांगन , नंदकुमार,रंजना गुर्जर समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






