हाई कोर्ट के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करें – कलेक्टर श्री लंगेह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया । आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा हाई कोर्ट के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी खरीफ फसलो को लेकर संबंधित अधिकारियों से समय पर किसानों को खाद, मानक बीज समय पर वितरण करना सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिले इसके लिए सभी तकनीकी सहायकों को फील्ड में कार्य करने हेतु निर्देशित करें।

कलेक्टर ने आगामी 18 जून को स्कूल खुलने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने के तथा मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए। साथ ही स्कूलों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, शौचालय आदि की व्यवस्था समय पूर्व करने को कहा।

श्री लंगेह ने खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति जानकारी ली तथा समय पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध करने को कहा। उन्होंने बिना लायसेंस के खाद-बीज विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा लायसेंस धारियों के गोदाम का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहें निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जो कार्य अपूर्ण व अप्रारंभ है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ तथा पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हैंडपंप, कुओं एवं अन्य पेयजल स्रोतों में क्लोरीन दवाई का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। सड़कों में आए दिन अवारा व घुमंतु पशुओं के होने से जनधन की हानि होने की आशंका बनी होती है। कलेक्टर ने ऐसे सभी पशु पालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली।

श्री लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को वर्षा ऋतु पूर्व नामांतरण, बटांकन, सीमांकन व डायवर्सन के मामले को निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूलों व स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया