

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर। विकासखंड उदयपुर के हाई स्कूल सलका में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 66 नव प्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा डॉक्टर रमन सिंह ने बालिकाओं की शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए सरस्वती साइकिल योजना का शुभारंभ किया। आज ग्रामीण इलाकों में भी बालिका स्कूल समय पर पहुंच पा रही हैं इसलिए क्योंकि उन्हें भाजपा सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना की लाभ मिल रही है। साइकिल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे में मुस्कान खिलती है। कार्यक्रम में देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, एसएमडीसी अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता संतोष गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, भरतलाल गुप्ता ने नव प्रवेशी छात्राओं को कॉपी पेन देकर पुरस्कृत किया वही लगन से पढ़ाई करने को प्रेरित किया और बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल नंबर लाने की शुभकामना दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य बीबी राम, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




