

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर। शा उ मा विद्यालय सलका में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा मनोनीत सदस्य बनारसी दास द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें संरपंच ग्राम पंचायत सलका श्रीमती नुरेश सिंह ,श्रीमती राखी जायसवाल, संतोष जायसवाल, संतोष गुप्ता, राम सिंह पुर्व सरपंच खेमसिंह, एस एमडीसी अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, प्राचार्य बीबी राम एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
तत्पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यार्थियों को साथ लेकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा तथा आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की राष्ट्रीय गीत के साथ हाथो में तिरंगा लिए शहीदों महापुरुषों का जयकारा लगाते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा ग्राम का भ्रमण किया गया।
जागरूकता रैली के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डा भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी,सहीद भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद , स्वामी विवेकानंद जी एवं माता सरस्वती,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया एवं प्राचार्य द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती राधा रवि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में तथा भरत लाल गुप्ता , खेलावन निषाद उपसरपंच सलका, महिपाल सिंह, श्रीमती पप्पू दास, शिवचरण राम, के विशिष्ट आतिथ्य प्राचार्य बी बी राम के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उल्लास मेला का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक कि छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत, नृत्य, कविता प्रस्तुत किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों तथा प्राचार्य द्वारा
विद्यालय में तीन दिनों पुर्व आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण एवं उपस्थित जनसमूह एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन गुरु दास महंत, सहयोग, आर के चन्द्रा, नरसिंह सूर्यवंशी, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती उषा कोराम, श्रीमती मंजू कुजूर, श्रीमती चन्द्र मणी बंजारे, श्रीमती स्वाति सिन्हा, त्रीभुवन नारायण, आदि का सक्रिय सहभागिता रहाl
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




