होली से पहले किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी करीब 114 करोड़ रूपए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कृषक उन्नति योजना से जिले के 19 हजार से अधिक
किसानों के खाते में आएगी अंतरण राशि

कोरिया। महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कल 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी।
होली से पहले अन्नदाताओं के खाते मे राशि
इसी कड़ी में कल जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना का कार्यक्रम शासकीय आदर्श रामानुज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर में आयोजित की गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के 19 हजार 654 किसानों से 12 लाख 42 हजार 653 क्ंिवटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदे गए थे। आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 12 मार्च को 113 करोड़ 95 लाख 12 हजार 984 रूपए डीबीटी के माध्यम से होली के पहले अन्नदाताओं के वाजिब हक उनके खाते में पहुंचेगी।
महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 700 करोड़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में निर्णय लिया था कि किसानों के दो साल के बकाया बोनस राशि दी जाएगी। इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर अंतरित की गई थी। बता दें 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 700 करोड़ रूपए से अधिक की प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से डाली गई थी।
अब तक की सबसे बड़ी आदान सहायता
राज्य सरकार की इस वर्ष की सबसे बड़ी राशि कल कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आदान सहायता के तहत दी जा रही है।
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों के खाते में 12 मार्च को अंतरण राशि डाली जाएगी। बैकुण्ठपुर के शासकीय आदर्श रामानुज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पर जोरो पर हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में स्थल पर पहुंचने के लिए हितग्राही किसानों से अपील की है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया