11हजार केवी के बिजली तार से घास ढोकर आ रही महिला की तार मे घाँस सटते ही हाथ का पंजा कट दूर गिरा महिला मौत और जिन्दगी के बीच लड़ रही जंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से महिला का हाथ कटा, जिंदगी और मौत से जूझ रही, हाथ का पंजा कटकर दूर छिटक गया l

रामानुजनगर——- बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज एक महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। रामानुजनगर फीडर से पिवरी की ओर गई 11,000 केवी की लाइन की चपेट में आने से घास ढोकर घर लौट रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

घास में सटे तार से हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि महिला अपने सिर पर घास का गट्ठर लेकर आ रही थी। उसी दौरान नीचे लटके हुए 11 हजार वोल्ट के तार से घास का संपर्क हो गया। करंट लगते ही महिला का दाहिना हाथ का पंजा कटकर दूर जा गिरा, वहीं बाजू, कंधे और चेहरे पर गंभीर रूप से जल गई। हादसे के बाद महिला अचेत अवस्था में खेत में ही पड़ी रही।

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब महिला को देखा तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम 

सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई, कर्मचारी और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल महिला की पहचान शांति पति अजय, उम्र 28 वर्ष, ग्राम पंचायत पिवरी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस और बिजली विभाग द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया।

मात्र 6 फीट पर लटका था तार, विभाग की खुली पोल 

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां बिजली का तार महज 6 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। मौके पर बिजली विभाग के ही एक कर्मचारी को खड़ा कर जब तार की ऊंचाई नापी गई तो हाथ ऊपर करने पर तार दोनों हाथों के नीचे आ गया। इससे विभाग की उदासीनता और लापरवाही स्पष्ट होती है।

रामानुजनगर क्षेत्र के कई पंचायतों के गांव, मोहल्लों और पारा में आज भी बिजली के तार इसी तरह नीचे झूलते हुए देखे जा सकते हैं।

परिजनों ने लगाई गुहार 

ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह झूल रहे सभी बिजली तारों को चिन्हित कर ऊंचा किया जाए और घायल महिला के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए, ख़बर लिखें जाने तक परिजनों ने थाने लिखित शिकायत दर्ज नही कराई है,

बिजली विभाग ने कहा – पूरी मदद करेंगे 

इस संबंध में बिजली विभाग के— एई आशीष लकड़ा ने कहा कि आज मैं मुख्यालय पर नहीं हूँ, घटना की जानकारी मिली है। यह घटना गंभीर विषय है। बिजली कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला संपूर्ण उपचार और सहायता दी जाएगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई