12वीं बोर्ड परीक्षा में हुए सफल विधार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परीणाम जारी किया गया जिसमें स्वामी विवेकानन्द पब्लिक उ०मा० विद्यालय, शिवनानदनपुर का छात्र नीरज शर्मा ने कक्षा बारहवीं में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवा स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया।
जिले में कक्षा 12वीं में नीरज शर्मा 95.20% प्रथम, आशिफ खान 93.60% द्वितीय, अमन साहू 92.60% तृतीय स्थान एवं कक्षा 10वीं में नीकिता वर्मा 96.33% प्रथम, आकाश कुमार साहू, माही साहू 95.17% द्वितीय, आर्शी जायसवाल, अभिषेक कुमार साहू 94.83% तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर