13 जनवरी को धान खरीदी के सम्बन्ध में मुख्य सचिव लेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 11 जनवरी छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी, धान का उठाव, अवैध धान परिवहन, सीमावर्ती राज्यो से अवैध धान परिवहन, अवैध भण्डारण, बारदाना की उपलब्धता, नान व एफसीआई में कस्टम मिलिंग चावल जमा की प्रगति के सम्बंध में जिले के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करेंगे।
बता दें समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अंतिम 31 जनवरी है, ऐसे में मुख्य सचिव शेष दिनों में धान आवक की भी समीक्षा करेंगे। वहीं कोचियों, बिचौलियों को रोकने व की गई कार्यवाही के सम्बंध में भी जानकारी अधिकारियों से लेंगे।
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केंद्रों का जायजा ले रहे हैं वहीं लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को हटाया भी जा रहा है तथा शोकाज नोटिस भी जारी की गई है। जिला प्रशासन व राजस्व अधिकारियों द्वारा अवैध धान परिवहन की सूचना मिलते ही अवैध धान व वाहन को जब्त कर कार्यवाही भी की गई है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया