13 मई को लोक अदालत हेतु खण्डपीठ स्थापित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकापुर

 नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई 2023 को किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु खंडपीठ की स्थापना की गई है।

न्यायालय कलेक्टर हेतु पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उनके संबंधित न्यायालय में, नजूल अधिकारी अम्बिकापुर के न्यायालय में नजूल अधिकारी अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, धौरपुर, बतौली, सीतापुर तहसील में संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने न्यायालय में पीठासीन अधिकारी होंगे तथा प्रभारी अधिकारी, राजस्व शाखा नोडल अधिकारी होंगे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan