

अनिल चोरी
मनेंद्रगढ़ के चैनपुर में श्री श्याम ज्वैलर्स की नई पहल, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर सामाजिक आयोजनों तक की मिलेगी समुचित सुविधा
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। नगर की प्रतिष्ठित फर्म श्री श्याम ज्वैलर्स द्वारा जिला मुख्यालय के चैनपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘श्याम हेरिटेज’ की स्थापना की जा रही है, जिसका शुभारंभ आगामी 14 सितंबर को किया जाएगा।
श्री श्याम हेरिटेज को होटल, रेस्टोरेंट एवं रिसॉर्ट के रूप में विकसित किया गया है, जहां आम नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक, पारिवारिक एवं विभिन्न प्रकार के समारोहों के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक ही परिसर में भोजन, ठहरने तथा समारोह आयोजन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
इस संबंध में श्री श्याम हेरिटेज के संचालक मनोज अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में सर्वसुविधायुक्त होटल एवं रिसॉर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए श्याम हेरिटेज को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि श्याम हेरिटेज को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है, ताकि स्थानीय लोगों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान मिल सके। परिसर में रेस्टोरेंट, होटल तथा समारोहों के आयोजन से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
श्याम हेरिटेज के शुभारंभ के साथ ही एमसीबी जिले के लोगों को मनोरंजन, आतिथ्य एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक नया और आधुनिक विकल्प मिलने जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस पहल को जिले में बढ़ती सुविधाओं और बदलती जरूरतों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।





