
सूरजपुर अनिल साहू जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतो में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 400 सुरक्षा जवान, 50 सुरक्षा सुपरवाइजर व 300 लेबर के पद पर भर्ती होनी है। इन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से संध्या 3 बजे तक रोजगार कार्यालय सूरजपुर परिसर 02 फरवरी, जनपद पंचायत ओड़गी में 05 फरवरी, भैयाथान 06 फरवरी, प्रतापपुर 07 फरवरी, प्रेमनगर 08 फरवरी एवं रामानुजनगर 09 फरवरी को सुनिश्चित की गई है। जिसमें इच्छुक सभी उम्मीदवार वांछित दस्तावेजों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।
Author: anil sahu
Post Views: 2,670




