शासकीय उचित मूल्य दूकान हस्तिनापुर संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम हस्तिनापुर के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

 

मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो 

 अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, ग्राम पंचायतों के महिला स्व सहायता समूह, लैम्प्स, अन्य समूह,

सहकारी समितियों से दुकान आबंटन हेतु सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम हस्तिनापुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है।

उक्त सम्बंधित आवेदन पत्र प्रस्ताव सहित जिसमें दुकान संचालन हेतु पूंजी की व्यवस्था, महिला स्व सहायता समूह के लिए ग्रेडिंग,

पंजीयन बैंक खाते से सम्बंधित जानकारी, सहित शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था आवेदन 12 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।

उक्त दिनांक के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेंद्रगढ़ में कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10:00 से सायं 05:00 बजे तक लिया जायेगा l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan