21 राज्यों के 150बैंक खाता धारकों ने की थीं शिकायत 113 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरिफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साइबर ठगी के करोड़ों रुपये के लेनदेन में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।

21 राज्यों के 150 बैंक खाता धारकों ने की थी शिकायत, ₹113 करोड़ से अधिक की ठगी की रकम का बैंक खातों में हुआ लेनदेन।

 

*सूरजपुर।* भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल ज्वाईट साइबर क्राईम कार्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इन्फारमेंशन सिस्टम (जेसीसी टीएमएस) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंकों में संचालित संदिग्ध खातों की सूची प्राप्त होने जांच की गई। जांच में साइबर ठगी से जुड़े एक सामूहिक बैंक खाते के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया। 

      जांच में पाया गया कि आरोपी देवनारायण चक्रधारी एवं महेश कुमार चक्रधारी द्वारा मिलकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा सूरजपुर में डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नामक संस्था के नाम से पंजीयन कराकर खाता खुलवाया गया था। इस बैंक खाते से संबंधित केवाईसी एवं बैंक विवरण प्राप्त कर जांच की गई।

     उक्त बैंक खाते के संबंध में देश के 21 राज्यों के 150 खाता धारकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतों में कुल 1,13,32,09,604 रुपये (एक अरब तेरह करोड़ बत्तीस लाख नौ हजार छह सौ चार रुपये) की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन इस बैंक खाते के माध्यम से होना पाया गया। जांच उपरान्त थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 107/26 धारा 317(4), 318(6), 61(2)(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।

 पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने धोखाधड़ी व ऑनलाईन सायबर फ्राड के मामलों की विवेचना गंभीरता से करते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। प्रकरण की विवेचना में सामने आया कि दिनांक 23.04.2025 से 29.04.2025 के मध्य देवनारायण चक्रधारी के एसबीआई बैंक खाते में लगभग 13 करोड़ रुपये की ठगी की रकम का लेनदेन हुआ था। इसी रकम में से कमीशन के रूप में कुल 13 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। कमीशन की रकम को आरोपी जिशान खान द्वारा चेक एवं एटीएम के माध्यम से बैंक से निकाला गया। 

 जांच में कमीशन की रकम के बंटवारे का भी खुलासा हुआ। इसमें देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख रुपये, अमन पासवान को 2 लाख रुपये तथा जिशान खान को अपने हिस्से के रूप में 2.5 लाख रुपये प्राप्त होना पाया गया। आरोपियों द्वारा इस रकम को खर्च करना बताया है। प्रकरण में पूर्व में आरोपी देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है। 

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस आरोपी की लगातार पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना व नई तकनीक की मदद से दबिश देकर आरोपी अमन पासवान पिता श्रीराम पासवान उम्र 32 वर्ष निवासी पंखानजजूर थाना पंखानजूर जिला कांकेर एवं जिशान रजा पिता रियाजुल खान उम्र 30 वर्ष निवासी नावापारा सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने जुर्म स्वीकार किया जिन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एसआई सकलूराम भगत व उनकी टीम सक्रिय रही।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई