21 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न होते हैं वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

उदयपुर सरगुजा। ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति द्वारा स्थापित योग आश्रम मे वर्ष 2004 से अनरत 21वां वर्ष 5 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय वार्षिक करमा नृत्य समारोह खोन्नधला ,हरापारा, पलका, सरनापारा ,पलका ,रिखी सीमावर्ती पहाड़ी स्थल जिसे स्थानीय लोग टिह ली पर्वत के नाम से जानते हैंl

सलका रिखी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र सैकड़ो एकड़ भूमि आरक्षित है, जिसकी सार्थक उपयोगिता को साकार रूप में परिवर्तित करने के उद्देश्य को लेकर वर्ष 2004 में ग्राम पंचायत की स्थानीय युवाओं तथा ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक नई पहलकी गई ,जिसमें निरंतर योगाभ्यास किया जाता रहा है और तब से सरगुजा की मूल संस्कृति क र्मा नृत्य को बढ़ावा दिए जाने हेतु जन जन तक पहुंचाने की उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह आयोजन किया जाता रहा है !जिसका सफल आयोजन 5 नवंबर को बखूबी देखने को मिला जिसमें विकासखंड उदयपुर ही नहीं अपितु आसपास के हजारों की संख्या में दर्शक एवं नर्तक दल उपस्थित रहे! ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर कार्यक्रम को एक नई दिशा प्रदान करने में अपना अमूल योगदान प्रदान किया उधर सैकड़ो दुकान सजने से मेले का आकर्षण बढ़ गया काफी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए पूर्व में ही यह निर्णय लिया गया था कि उक्त कार्यक्रम को पहाड़ी होने के कारण कई तरह की घटनाएं घटती रही है इसलिए पंचायत द्वारा आगामी वर्ष 2026 में होने वाले कार्यक्रम पूर्णतया रात्रि काल में प्रतिबंधित कर दिया गया है जिसे अब रात के बजाए दिन में होना सुनिश्चित किया गया है !जिसकी घोषणा सरपंच द्वारा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष किया गया! इधर जनपद सदस्य संतोष कुमार गुप्ता ने योग आश्रम परिसर की समतलीकरण करने का आश्वासन दिया है।

इसके साथ ही रिखी से सटी उक्त स्थल पर योग आश्रम योग वाटिका योग भवन ,संस्कृति कार्यक्रम भवन उच्च स्तरीय सा उच्च स्तरीय सौर ऊर्जा लाइट हाई मास्क पेयजल हेतु स्वचालित पेयजल व्यवस्था बोरवेल इत्यादि बनाए जाने हेतु रेमेडी युवा जन कल्याण समिति एवं पंचायत द्वारा मंत्री महोदय श्री राजेश अग्रवाल जी से स्थानीय जनता द्वारा मांग किया गया है। इस संदर्भ में हमारे प्रतिनिधि भरत लाल गुप्ता ने बताया कि पूर्व जन प्रतिनिधियों एवं पंचायत की निष्क्रियता से 20 वर्षों में बहुत कुछ विकास नहीं हो सका है सिर्फ समिति के सदस्यों वा पंचायत के कुछ युवाओं द्वारा ही प्रयास कर उक्त स्थल को उपयोगिता पूर्ण बनाने का प्रयास जारी है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर