23 जून को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता के लिए नियुक्त ऑर्ब्जवर की ली गई बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*- परीक्षा के लिए सफल संपादन के लिए दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश*

सूरजपुर। छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता ( CGTET ) की परीक्षा 23 जून, रविवार को दो पालियों में आयोजित होनी है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 01 बजे से 4ः15 तक होगी। जिसके सफल संपादन के लिए नियुक्त ऑर्ब्जवर की आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक ली गई। जिसमें उपस्थित जनों को परीक्षा के सफल संपादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर