23, 24 एवं 25 अप्रैल को मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर

लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु अनुमोदित कार्ययोजना निर्वाचन प्रशिक्षण 2024 के अनुक्रम में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 23, 24 एवं 25 अप्रैल 2024 को प्रातः 09ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक क्रमशः शासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर, मुख्यमंत्री डी.ए.बी. पब्लिक स्कूल तिलसिवां सूरजपुर एवं शा. आदर्श बालक उ.मा.वि. सूरजपुर में निर्धारित है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु प्रशिक्षण स्थल पर कक्षवार मास्टर ट्रेनरों के साथ सहयोग हेतु सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan