39 सहकारी समितियों में जल्द स्थापित होंगे सीएससी सेंटर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सहकारी समितियों के प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण

 

अम्बिकापर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के सभाकक्ष में मंगलवार को प्राथमिक सहकारी साख समिति में सामान्य सेवा केन्द्र (सी.एस.सी. सेन्टर) स्थापित किये जाने हेतु जिले की 39 सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया।

इससे कृषक एवं ग्रामीणों के आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि कार्य समितियों के माध्यम से किए जा सकेंगे।

श्री एन.के. कुजूर संयुक्त पंजीयक और श्री पी.सी. गुप्ता नोडल अधिकारी की उपस्थिति में श्री रूबल पाण्डेय डी.डी.एम. नाबार्ड, श्री प्रमोद श्रीवास्तव जिला प्रबंधक सी.एस.सी., श्री सुनील वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर, श्री एन.एल. टण्डन उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अम्बिकापुर द्वारा सी.एस.सी. क्रियान्वयन हेतु ट्रेनिंग दिया गया।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan