40साल पुराना थाना भवन हुआ जर्जर —बरसात मे छत से टपकती पानी से भीग रहे दास्तावेज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

40 साल पुराना थाना भवन जर्जर, बरसात में टपकती छत से भीग रहे दस्तावेज

पुलिस आवास भी बदहाल, PWD बोला – निरीक्षण के बाद कार्ययोजना बनेगी

सूरजपुर  रामानुजनगर थाना भवन और पुलिस आवासीय परिसर जर्जर हो चुके हैं।

oplus_2
oplus_2

लगभग 40-50 वर्ष पूर्व निर्मित इस भवन में बरसात के दिनों में पानी टपकने से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि बाहर से भवन ठीक-ठाक दिखता है, लेकिन अंदर की स्थिति बेहद खराब है। थाना भवन में कुल 8 कमरे हैं

, जिनमें से 4 कमरों की छत से लगातार पानी रिसता है।

रिसाव के कारण कमरों में पानी भर जाता है और कई बार जरूरी दस्तावेज एवं केस के कागजात भी भीग जाते हैं।

इतना ही नहीं, पुलिस आवासीय परिसर की हालत भी बदतर है।

कई पुलिस जवानों ने अपने क्वार्टर की छत पर तिरपाल और पन्नी लगाकर बरसात से बचाव किया है।

इसके बावजूद पानी टपकने से परिवारों को दिक्कतें हो रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा न तो भवनों की मरम्मत कराई जा रही है और न ही इन्हें जर्जर घोषित कर नया निर्माण किया जा रहा है। 

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ *सुरेश मिश्रा ने कहा कि “भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इसके बाद ही आगे की कार्ययोजना बनाकर मरम्मत या नए निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी”।

पुलिस परिवारों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द नए थाना भवन और आवास बनाने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई