6 माह से करीमन तालाब छठ पूजा स्थल सलका शिव मंदिर के करीब लगे हाई मास्क के अधिकांश बल्ब फ्यूज?

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

छठ पूजा प्रारंभ से पहले नए बल्ब लगाए जाने की जाने की मांग!

क्षतिग्रस्त प्राचीन शिव मंदिर जीणोद्धार की दिशा में स्थानीय ग्रामीणों ने किया पहल!

उदयपुर। विकासखंड उदयपुर स्थित ग्राम सलका में जहां पूरे वर्ष भर अनेक त्यौहार उत्सव जयंती सामूहिक उत्सव व्यक्तिगत वा सामूहिक रूप से मनाया जाता हैं वहीं शिव आराधना पूजा एवं छठ पूजा के लिए भी सलका इस क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है!

वर्तमान परिपेक्ष में 23 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली छठ पूजा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा छठ घाट की साफ सफाई एवं प्राचीन निर्मित क्षतिग्रस्त शिव मंदिर निर्माण जीणोद्धार के लिए भी श्रद्धालुओं द्वारा पहल किया गया है जिसमें सामूहिक प्रयास से मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा इस संदर्भ में परिसर के आसपास साफ सफाई प्रारंभ कर दी गई है ।

वहीं गत वर्ष लगे हाई मास्क पिछले 6 माह से कई बल्ब फ्यूज होने से पर्याप्त रोशनी देव स्थल को प्राप्त नहीं हो पा रही है जबकि 23 अक्टूबर से छठ वृत्तियों द्वारा पूजा पाठ किया जाएगा जिसमें सायं काल एवं प्रातः काल रोशनी की नितांत आवश्यकता होती है! इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने के कारण तालाब भरे हैं और ऐसी स्थिति में सायंकाल महिलाओं को तालाब घाट में उतरकर घंटो खड़े रहना पड़ता है जिसमें जलीय जीव जंतुओं के खत रे बने रहते हैं ? जिसमें रोशनी की नितांत आवश्यकता होती तो।

इस दिशा में ग्राम वासियों ने क्रेड़ा विभाग से मांग किया है कि अती शीघ्र छठ घाट का करीमन तालाब स्थित हाई मास्क में लगे बल्ब अति शीघ्र बदलकर मरम्मत की जाए? ताकि छ ठ वृत्तियों को पर्याप्त रोशनी प्राप्त हो सके ?इसके साथ ही शिव मंदिर निर्माण में भी हाई मास्क की रोशनी का सदुपयोग किया जा सके।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर