
सूरजपुर अनिल साहू 01 जनवरी अवैध धान संग्रहण परिवहन व बिक्री पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रखें हुये है। बाहर से धान लाकर बेचनेवालों व कोचियागिरी करने वालों की खिलाफ ठोस कार्यवाही की जा रही है।इसी के तहत बकीरमा में आज 60 बोरी धान की जब्ती की गई है, एक कृषक द्वारा 60 बोरी धान कोचिया के यंहा से धान समिति बिक्री के लिये ले जाया जा रहा था। पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब न मिलने के स्थिति में संबंधित अधिकारी के द्वारा धान की जब्ती कर प्रेमनगर थाना के सुपुर्द किया गया है।
Author: anil sahu
Post Views: 2,522





