जिले में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल विधानसभा सदस्य श्री पारसनाथ राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि कलेक्टर-एसपी ने किया रिहर्सल का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

कोरिया नीरज साहू

कोरिया_स्वतंत्रता दिवस समारोह 15  अगस्त 2023 की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन रामानुज उ.मा.वि के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर होगा तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह की मौजूदगी में अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। शासन के निर्देशानुसार इस स्वतंत्रता दिवस पर परेड तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। कलेक्टर श्री लंगेह ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण आदि के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों के तहत कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई