छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मिलकर दिया धन्यवाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर 15 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ 45 लिपिकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री कुंदन ने सभी को इस हेतु शुभकामनाएं दीं तथा कार्य के प्रति ईमानदार रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। संघ के पदाधिकारियों ने इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण कर समयमान वेतनमान आदेश जारी किए जाने की मांग रखी। संघ के प्रांतीय संरक्षक श्री कौशलेंद्र पांडेय ने कलेक्टर श्री कुंदन के समक्ष परामर्शदात्री समिति की बैठक आहूत करवाए जाने की मांग रखी ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय पर किया जा सके, कलेक्टर ने जल्द बैठक आयोजित कराए जाने आश्वस्त किया। इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिन्हा, संरक्षक सुधीर कुमार सिन्हा तथा दिलीप सिन्हा, सदस्य हर्षा प्रजापति, हेमवंती, प्रिया सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan