हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता दल गठित तथा पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 24 सितंबर 2023 को हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित की गई है।

उक्त परीक्षा जिले के 07 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों/नकल आदि रोकने हेतु उड़नदस्ता दल तथा परीक्षा संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी पीजी कॉलेज हेतु लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता श्री पुरंजन सिदार, राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक श्री बीपी सतनामी, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हेतु श्रम पदाधिकारी श्री नीतेश विश्वकर्मा, शासकीय मल्टीपरपज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री राजेन्द्र प्रसाद कुटार,शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु फॉरेस्ट एसडीओ श्री विजेन्द्र सिंह, विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु क्रेडा के उप अभियंता श्री जेआर शेडे व सरस्वती शिशु मंदिर हेतु जिला अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

 सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों,नकल आदि रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित किया गया है, जिसमें तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश्वर सिंह बाज, नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री निखिल श्रीवास्तव एवं श्री कमलेश कुमार मिरी शामिल है। 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan