
CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा
अग्रहरि वैश्य समाज उदयपुर सलका की बैठक संपन्न
अग्रहरि गुप्ता वैश्य समाज सरगुजा ब्लॉक इकाई उदयपुर सलका की मासिक बैठक उदयपुर में समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्यों की बैठक संपन्न हुई
lजिसमें सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी महाराज व मां सरस्वती की चित्र पर पुष्प फूल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई !
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी सदस्यों का समाज की ओर से अधिवक्ता श्यामा चरण गुप्ता ने ससम्मान अभिनंदन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया!
सामाजिक प्रगति के संबंध में अपने विविध विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने समाज के प्रतिभाशाली सदस्यों को चिन्हित कर अपनी वसमाज की ओर से सम्मान किया! जिसमें राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं आइटीआर संगठन भारत की ओर से पर्यावरण प्रकोष्ठ के लिए भरत लाल गुप्ता का सम्मान !
शासकीय नौकरी में सेवारत विक्की गुप्ता को सम्मान !मॉडलिंग के क्षेत्र में राहुल अग्रहरि! व शैक्षणिक गतिविधियों में रूपेश गुप्ता को सम्मान किया गया !
अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अनावश्यक दस्तूरों वफिजूल सामाजिक खर्चों को नियमानुसार हटाए जाने का प्रस्ताव रखा !
नागेश्वर गुप्ता ने सामाजिक एकता को अन्य सामाजिक परिपेक्ष के अतिरिक्त सामाजिक आर्थिक विकास में भी प हल किए जाने का सुझाव दिया
!ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा समाज में विभिन्न अवसरों पर समय की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया व्हाट्सएप इत्यादि से सभी आवश्यक सूचना ओ का आदान प्रदान करने का प्रस्ताव रखा!
नागेंद्र गुप्ता द्वारा समाज में ऐसे खाद्य पदार्थ जो स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से हानिकारक है इन्हें चिन्ना अंकित कर सामाजिक भोज्य सामग्री से हटाए जाने की सलाह दिया! उदय मेडिकल स्टोर के संचालक दिलीप गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहयोग अथवा चंदे की राशि अधिकृत सदस्य अथवा पदाधिकारी द्वारा ही समाज अथवा किसी अन्य संगठन अथवा धार्मिक अनुष्ठानों में दिए जाने को कहा
कोषाध्यक्ष बंसी लाल गुप्ता ने आकस्मिक कार्य योजना आर्थिक नीति कोष बनाए जाने हेतु अपना सुझाव दिया !सचि व भरत लाल गुप्ता द्वारा अग्रसेन जयंती म ना ए जाने के संबंध में आवश्यक पहल वा व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव समाज के समक्ष रखा !
अनिल गुप्ता ने कहा कि समाज में सत् प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति मासिक बैठक समेत सभी कार्यक्रमों में होना चाहिए! मनीष गुप्ता ने शिव मंदिर व अग्रहरि भवन स्थान व निर्माण किए जाने का सुझाव रखा!
इस दौरान कई ऐसे नए सामाजिक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए अंतिम रूप दिए जाने पर भी सहमति बनाया गया

इस बीच कई सदस्यों ने अपना शुल्क भी कोषाध्यक्ष के पास जमा किया!
बैठक में हरिशंकर, जगत नारायण ,ओमप्रकाश ,नागेश्वर प्रसाद, दिलीप कुमार ,श्या मा चरण, अनिल कुमार ,संतोष कुमार, मनीष कुमार ,सत्य प्रकाश, बंसीलाल ,श्रवण कुमार ,नागेंद्र कुमार, सुदामा प्रसाद, भरत लाल उपस्थित रहेl







