
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
ईद मिलादुननबी आगामी 28 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाएगा,महत्त्वपूर्ण त्यौहार ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम निम्ननुसार आयोजित किया गया है, जुलुस जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना अबरार आलम मिस्वाही के नेतृत्व मे भब्य जुलुस निकाला जाएगा जुलुस प्रातः काल सुबह आठ बजे से जुलुस बरेजपारा, रसूल पुर,, मोमिनपुरा, इमली पारा सदर रोड होते हुए जमा मस्जिद पहुंचेगा, तथा धर्म गुरुओ द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन से लेकर ज़ब तक दुनिया मे थे एक एक करामत के बारे मे विस्तार से तकरीर किया जाएगा, तकरीर समाप्ति उपरांत सुख समृद्धि अमन चैन की दुआ मुल्क और देश दुनिया के लिए मांगा जाएगा तथा तकिया मजार शरीफ से भी परम्परागत रूप से ईद मिलाडून्नबी का जुलुस निकाला जाएगा, उक्त ईद
मिलाद उन्नबी पर्व को सफल बनाने अंजुमन कमेटी द्वारा व्यपापक रूप से तैयारी किया जा रहा है, कमेटी सभी से गुजारिश करते हुए आपसी प्रेम और सदभाव सौहार्द भाई चारा के साथ मनाने अपील किया है, यह जानकारी जामा मस्जिद के सदर व छ ग शाशन के मदरसा बोर्ड के उपाध्याक्ष इरफ़ान सिद्दीकी ने बताया की जिला के कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया है l







