
सूरजपुर अनिल साहू 26 सितंबर सरई पारा में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर किया जाना है। सद्भावना शिविर में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण व आम जनता जुड़े इसके लिए सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास सूरजपुर) द्वारा अपील की गई है। शिविर का उद्देश्य अस्पृश्यता निवारणार्थ जातिगत भेदभाव को दुर करने के संबंध में प्रकाश डालना है। इस अवसर पर महाविद्यालय व उ.मा.विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद एवं लेखन का भी आयोजन किया जायेगा।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 164







