उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव का दौरा कार्यकर्म

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव 27 सितंबर 2023 को जिले दौरे पर रहेंगे।

श्री सिंहदेव प्रातः 10ः50 बजे निज तपस्या अम्बिकापुर से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्वाह्न 11ः00 बजे पोषण आहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 11ः30 बजे मां महामाया प्रवेश द्वार का भूमिपूजन करेंगे।

वे 12ः30 बजे शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर का शुभारंभ एवं पीजी कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

वे अपराह्न 04ः30 बजे गांधी स्टेडियम में महाराजा स्व. एमएम सिंहदेव फुटबाल प्रतियोगिता समापन में सम्मिलित होंगे।

श्री सिंहदेव 07ः30 बजे वार्ड क्रमांक 11, 47 एवं 48 में कवरपारा, हमर क्लीनिक के पास जन चौपाल में सम्मिलित होंगे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan