उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने ग्राम खुंटिया में किया नवीन विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमिपूजन, लाभान्वित होंगे 4500 से ज्यादा उपभोक्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपमुख्यमंत्री ने लखनपुर के ग्राम खुंटिया और उदयपुर के ग्राम कोटमी में आम जन से की मुलाकात

 

 

अम्बिकापुरब्यूरो 

उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को ग्राम पंचायत खुटिया, विकासखंड लखनपुर और ग्राम कोटमी विकासखंड उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और मांगों से अवगत हुए।

साथ ही उनके आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने ग्राम पंचायत खुटिया में नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र निर्माण हेतु शिलान्यास किया

। ग्राम पंचायत खुटिया में नवीन उपकेंद्र की स्थापना होने से इस उपकेंद्र से लगभग 4530 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इस नवीन उपकेंद्र से ग्राम खुटिया, लहंगा, महंगई, दुर्गापुर नवापारा, कालीपुर, पथराई, गौहानी, पोतका, गेतरा, निम्हा एवं मुटकी ग्राम को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

इस उपकेंद्र की लागत 2.64 करोड़ रुपए है।

ग्राम कोटमी, उदयपुर में ग्रामीण जनों से मुलाकात के दौरान डांडगांव पहुंच मार्ग में पुल निर्माण और कोटमी में सामुदायिक भवन की मांग संज्ञान में आने पर उपमुख्यमंत्री ने शीघ्र इसे पूरा किए जाने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उदयपुर श्रीमती भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष लखनपुर अमित सिंहदेव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

विद्युत विभाग की ओर से मुख्य अभियंता श्री शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता श्री आर के मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आर नागवंशी सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan